फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इनर व्हील क्लब ने स्कूल में भेंट किए 20 सीलिंग फैन

विज्ञापन
अंबाला सिटी के स्कूल में सीलिंग फैन देते इनर व्हील क्लब की पदा​​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेवा और समर्पण की भावना को चरितार्थ करते हुए इनर व्हील क्लब अंबाला ने विवेकानंद हैप्पी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक अनूठी पहल की है। क्लब की पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (पीडीसी)कृष्णा सागर के जन्मदिवस के पावन अवसर पर क्लब सदस्यों ने स्कूल को 20 नए सीलिंग फैन भेंट किए। क्लब की अध्यक्षा रमन गुलाटी ने बताया कि भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को पठन-पाठन में कठिनाई न हो, इसी उद्देश्य से यह सेवा प्रकल्प चलाया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्कूलों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं होना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में पीडीसी कृष्णा सागर, रमन गुलाटी, रचना जैन, नीलकमल खेड़ा, सुशीला मलिक, रेनू धवन, रोली गुप्ता, पूनम खुराना, मंजू नंद्रा, निर्मल अग्रवाल, शशि जैन, अनु मेहता, अलका सूद व सीमा सागर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। क्लब के इस कार्य की स्थानीय स्तर पर खूब सराहना हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें