फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सड़क हादसे में घायल बिंदर ने इलाज के दौरान चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी के साथ जीटी रोड के पास खड़ा था इसी दौरान बाइक चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी दोनों टांगे , दोनों बाजू व पसलियां टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना पडाव पुलिस को दी शिकायत में छावनी के 12 क्रास रोड स्थित एमसी कॉलोनी निवासी वीना रानी ने बताया कि उसका पति बिंदर अंबाला छावनी नगर परिषद में अस्थाई तौर पर सफाई कर्मचारी के पद पर है। तीन दिन पहले वह अपने पति बिंदर के साथ कुलदीप नगर तायल टाइल्स के पास जीटी रोड के साथ कच्चे रास्ते खडे़ थे। इसी दौरान एक बाइक चालक तेज रफ्तार से अपनी बाइक को चलाते हुए लाया और बिंदर को टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद बिंदर व बाइक सवार दोनों गिर गए। इसके बाद बिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला ने राहगीर की सहायता से घायल पति को छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सक ने बिंदर को प्राथमिक उपचार देकर उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान बुधवार को घायल बिंदर की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें