शहर के पीकेआर जैन गर्ल्स हाई स्कूल प्रबंधक समिति पदाधिकारी हीरक जयंती ऋण योजना सुविधा शुरू करन
अंबाला सिटी। पीकेआर जैन गर्ल्स हाई स्कूल प्रबंधक समिति के 75वें हीरक जयंती वर्ष मनाए जाने के उपलक्ष्य में समिति ने कॉलेज स्टाफ के लिए 7500 रुपये की हीरक जयंती ऋण योजना सुविधा शुरू करने की पहल की। इस सुविधा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्टाफ को हीरक जयंती का स्मरण और समर्थन प्रदान करना है, जिससे वह संस्था की सेवा में अधिक समर्पण और उत्साह के साथ काम कर सकें, इसके अंतर्गत नए वर्ष के शुभारंभ पर कॉलेज कन्वीनर प्रो. अशोक जैन और प्राचार्य डॉ. मुदिता भटनागर ने कॉलेज स्टाफ को 7500 रुपये की राशि के चेक प्रदान किए गए। कन्वीनर प्रो. अशोक जैन ने बताया कि प्रबंधक समिति का यह कदम अपने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और मानवता की सेवा में उनके समर्पण को दर्शाता है।
शहर के पीकेआर जैन गर्ल्स हाई स्कूल प्रबंधक समिति पदाधिकारी हीरक जयंती ऋण योजना सुविधा शुरू करन