अंबाला सिटी। हत्या के मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी रूड़की गांव बबैन निवासी गुरमीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़ित महिला ने 11 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी कि 15 सितंबर को सिंघ ढाबे पर अनिल कुमार व अन्य ने उसके पति से लड़ाई झगड़ा किया और उनसे मारपीट की, इससे उनके पति की मौत हो गई। संवाद