फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नई शिक्षा नीति के तहत दी जानकारी

विज्ञापन
शहर बलदेव नगर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय ऑनलाइन कैपेसिटी बिल्डिंग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर बलदेव नगर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय ऑनलाइन कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप का शुभारंभ किया गया। इसका आयोजन जिला परियोजना समन्यवक सुधीर कालड़ा और बीईओ कम बीआरसी सतबीर सिंह के निर्देशन में किया गया। पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करना और नई शिक्षा नीति के तहत आने वाले बदलाव के बारे में जानकारी देना कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

कार्यशाला में कुल 53 अध्यापक प्रशिक्षण ले रहे हैं। पीएम श्री विद्यालय अपने आप में रोल मॉडल विद्यालय और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस होंगे। साइंस के तीनों संकाय होंगे। भाषा लैब के साथ-साथ ज्योग्राफी लैब और डिजिटल लैब भी होगी। कई विद्यालयों में बच्चों को रोबोटिक्स के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। पीएम श्री योजना के अंतर्गत देश के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग स्कूलों का चयन किया गया है।
इन चयनित स्कूलों को योजना के तहत अपग्रेड किया जा रहा है। अपग्रेड स्कूलों में स्मार्ट क्लास के सुविधा दी गई है। जिससे बच्चे अपने पढ़ाई से लेकर और भी ज्यादा सजग रह सके। जानकारी के अनुसार देश के हर ब्लॉक में पीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। इसी कड़ी में शिक्षा मंत्रालय ने इसके लिए कई अहम योजनाएं बनाई हैं।
विज्ञापन

इनमें से ही एक अहम योजना इनमें पढ़ाने वाले शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देना है। पीएम-श्री (पीएम स्कूल फाॅर राइजिंग इंडिया) स्कूलों में जिस तरह से एनईपी की सभी सिफारिशों को लागू किया जाएगा। उसके लिए शिक्षकों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। खासकर स्कूली शिक्षा में जिस तरह से बच्चों को खेल और खिलौने के जरिए पढ़ाने की तैयारी है, वह सरकारी स्कूलों के लिए बिल्कुल नया है। इस दाैरान सहायक परियोजना समन्यवक अनिल जगदेव भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। ज्योति गर्चा इस प्रशिक्षण की नोडल अधिकारी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें