फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के बारे लोगों को दी जानकारी

Fri, 02 Jan 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
फोटो-32-पीएमसीसी सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ करते जिला प्रोवेशन अधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से सौंडा गांव के सामुदायिक भवन में बिजली दरबार लगाया गया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। गोयल ने कहा कि ऊर्जा विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हुई हैं जिसका वह लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत हरियाणा के एक लाख गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 1.10 लाख रुपये तक सब्सिडी दिए जाने का भी प्रावधान है। उन्होंने बताया कि मार्च 2027 तक 2 लाख 20 हजार रूफ टॉप सोलर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। घरों पर रूफ टॉप सोलर सिस्टम लगवाने के लिए अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जाती है। अब तक देश में एक करोड़ घरेलू आवेदकों को यह सब्सिडी उपलब्ध करवा दी गई है। इस मौके पर अधीक्षक अभियंता वीके गोयल, कार्यकारी अभियंता हरीश गोयल, गुरविंद्र सिंह मानकपुर, संजीव गोयल टोनी, आशीष टक्कर, पार्षद सरदूल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें