फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे के नए आदेशों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नार्दन रेलवे पेंशनर्स फोरम, अंबाला की मासिक बैठक शनिवार को एनआरएमयू कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का मार्गदर्शन महासचिव पीएन शर्मा ने किया। बैठक के दौरान संगठन के सदस्यों बनारसी लाल, घनश्याम दास, नरिंद्र कुमार और सुशील कौशल का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा सदस्यों को उपहार भेंट किए गए।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सदस्यों को रेलवे के नए आदेशों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही, नवंबर माह से शुरू होने वाले जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया और उसके महत्व के विषय में भी सभी पेंशनर्स को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सुभाष शर्मा और बलदेव सिंह ने अपने विचार रखे और पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात की। बैठक के अंत में सूरज मोहन और घनश्याम ने गीत गाकर सभी सदस्यों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर फोरम केअन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें