कॉपी राइट्स की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। आर्य गर्ल्स कॉलेज छावनी के केंद्रीय पुस्तकालय व आईक्यूएसी सेल ने हरियाणा ग्रंथ अकादमी के तत्वावधान द्वारा सात दिवसीय ऑनलाइन वर्कशॉप ई-कन्टेंट डेवलपमेंट एंड इंटक्लेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स का आयोजन हुआ। यह वर्कशॉप 23 से 29 अप्रैल 2022 तक चलेगी। इसमें कॉपी राइट्स की जानकारी दी गई।
वर्कशॉप के पहले दिन कॉपी राइट्स डे आयोजित किया गया। स्कॉलर प्रो. डॉ. रमेश चंद्र गौड़ ने बताया कि कॉपीराइट एक लीगल अधिकार है। आज के डिजिटल युग में कॉपीराइट अत्यधिक जरूरी है, क्योंकि इंटरनेट पर किसी कन्टेंट को पुन: बनाना और उसको बांटना काफी आसान हो गया है। इसलिए कॉपीराइट एक निर्माता को उसके कार्य का स्वामित्व प्रदान करता है। प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने ऑनलाइन माध्यम से मुख्य वक्ता और हरियाणा ग्रंथ अकादमी के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र चौहान का स्वागत किया और कॉपीराइट डे के बारे में बताया। इस मौके पर पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. प्रिया शर्मा, प्रो. रंजू त्रेहन, आईक्यूएसी कन्वीनर डॉ. सुमन, डॉ. पंकज की देखरेख में हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग 103 प्रतिभागियों ने भाग लिया। तकनीकी कार्य प्रो. शीनम ने संभाला।