अंबाला। इंडस्ट्रियल एरिया में टांगरी नदी का पानी घुसने से कारोबारियों का काफी नुकसान हुआ है। उनका कंप्यूटर रिकॉर्ड खराब हो गया है और दस्तावेज भी पढ़ने योग्य नहीं रहे हैं। इसके साथ ही फैक्टरियों में दरारें भी दिखाई दे रही हैं।
हालात यह हैं कि कुछ कारोबारियों के कंप्यूटर बचे हैं तो वह कर्मचारियों के माध्यम से मंगा रहे हैं, जिससे उनका डाटा न प्रभावित हो जाए। ऐसे ही लोग सिर पर कंप्यूटर का सीपीयू पर आवश्यक डिवाइस लाते दिखाई दिए। इसके साथ ही 50 वाहन भी इस जलभराव में फंस कर खराब हो गए हैं, इसके साथ ही जब तक पानी नहीं निकलता तब तक औद्योगिक क्षेत्र को हर दिन करोड़ों का फटका लगेगा।
विज्ञापन
यही कारण है कि शनिवार को इंडस्ट्रियल क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त अजय सिंह तोमर से मुलाकात की और पानी की निकासी का समाधान देने को कहा। इसके बाद उपायुक्त ने एचएसआईडीसी के कार्यकारी अभियंता व मैकेनिकल विंग से आए अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर डीजल पंपों के माध्यम से इंड्रस्ट्रियल एरिया में बरसाती व नदी के पानी को ओमला नदी में डायवर्ट करें ताकि यहां से जल्द से जल्द बरसाती पानी की निकासी हो सके। उपायुक्त ने बैठक के दौरान इंड्रस्ट्रियल एरिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उनके नुकसान के बारे में भी जानकारी हासिल की। (संबंधित खबर मुख्य संस्करण में)