फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईएसआई मार्का के लिए पूर्व गृहमंत्री से मिले उद्योगपति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला में ग्लास उत्पाद बनाने वाले उद्योग संचालकों काे आईएसआई मार्का के उत्पाद बनाने के संबंध में हो रही परेशानी के संबंध में वीरवार को उद्योग संचालक एकजुट होकर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज से मिले। उन्होंने बताया कि अंबाला में साइंस उत्पादों में बीकर, फ्लास्क जैसे कांच से बनने वाले उत्पाद बनाने वाले 500 से अधिक उद्येाग हैं। इन उद्योगाें हजारों लाेग काम कर रहे हैं। आईएसआई मार्का की गुणवत्ता के कांच उत्पादों को प्रयोग में लाना अभी उनके लिए संभव नहीं है। इन उत्पादों की न तो इतनी मांग है और न ही बिक्री होती है। इस मामले में अंबाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियाें ने पूर्व गृहमंत्री अनिल विज को पूरी समस्या के बारे में बताया। उनसे अपील की कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री से बात कर इस मामले में समाधान कराएं। क्योंकि इस फैसले से अंबाला का यह लघु उद्योग बंद होने के कगार पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें