अंबाला। अंबाला में रोडवेज ने नावल्टी चौक से अंबाला छावनी के लिए लोकल बस सेवा शुरू कर दी। रोडवेज विभाग ने यह सेवा चार साल बाद शुरू की है। ये बसें अंबाला के नावल्टी चौक से शुरू होकर अंबाला शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए अंबाला कैंट बस स्टैंड तक जाएगी। इस बस के संचालन से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। ये बस पूरे दिन में आठ फेरे लगाएगी। कुछ दिन पहले हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने लोगों की मांग को देखते हुए अधिकारियों को लोकल रूट पर बस चलाने के निर्देश दिए थे।
जानकारी के अनुसार अंबाला डिपो की यह बस सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर अंबाला सिटी बस स्टैंड से रवाना होगी। इसके बाद यह बस नावल्टी चौक पहुंचेगी। जहां से बस नावल्टी चौक से होते हुए कपड़ा मार्केट, अग्रसेन चौक, पोलिटेक्निक चौक, प्रेम नगर, माडल टाउन होते हुए यात्रियों को लेकर अंबाला छावनी पहुंचेगी। बसों में सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि इस रूट पर लोकल बसों के चलने से उन्हें बहुत फायदा होगा। वह कम समय और कर्म किराए में अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे। लोकल रूट पर अधिकारियों द्वारा पहले से साहा से सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर बस चलाई जा रही है। यह बस अंबाला छावनी से होते हुए छात्र व यात्रियों को लेकर अंबाला सिटी जाती है। इस तरह से यह बस पूरे दिन में चार फेरे लगा रही है। वहीं अंबाला सिटी से धुराला , अंबाला सिटी, अंबाला कैंट के लिए भी लोकल रूट पर बस चल रही है। यह बस रोजाना के 10 फेरे लगा रही है।
वर्जन
नावल्टी चौक से अंबाला छावनी के लिए रोडवेज ने लोकल रूट की बस शुरू की है। यह बस बस नावल्टी चौक से होते हुए अंबाला छावनी पहुंच रही है।
अजीत सिंह, अड्डा इंचार्ज, अंबाला छावनी।