अंबाला। भारतीय सेना में तैनात मेजर अभिषेक सांगवान के स्टाफ रोड पर स्थित क्वार्टर में अज्ञात ने सेंध लगा दी और धर से सोने के गहने, नकदी सहित अन्य सामान लेकर भाग गए। पुलिस ने मेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मेजर ने बताया कि वो 29 जुलाई को अपनी पत्नी व बच्चे सहित सुसराल चले गए थे जोकि हिसार में है। इस दौरान वो अपने क्वार्टर को ताले लगाकर गए थे। 31 जुलाई को दोपहर लगभग 12:15 बजे जब वो वापिस आए तो देखा कि लॉबी के बाहर वाला टूटा हुआ था और घर के अंदर, अलमारी और रसोई आदि का सामान बिखरा हुआ था। चोर एक सोने की चेन और कान की बाली, 20-25 हजार की नकदी, एक लाल रंग का ट्रॉली बैग सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।