अंबाला सिटी के अम्ब कमल में कार्यक्रम के दौरान मंत्रणा करते भाजपा पदाधिकारी। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अम्ब कमल में शनिवार को जिला कार्यकारिणी की विकसित भारत जी-राम-जी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष मनदीप राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवल पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना ग्रामीण रोजगार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने योजना की तुलना मनरेगा से करते हुए बताया कि जहां मनरेगा में केवल 100 दिन का रोजगार मिलता था, वहीं इस नई योजना में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी गई है। जिला प्रभारी धर्मवीर मिर्जापुर, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व मेयर शैलजा सचदेवा और जिला मीडिया प्रमुख साहिल कक्कड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
अंबाला सिटी के अम्ब कमल में कार्यक्रम के दौरान मंत्रणा करते भाजपा पदाधिकारी। प्रवक्ता