अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। प्रवक्ता
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में शनिवार को स्व. अर्चना गुप्ता मेमोरियल छात्रवृत्ति योजना के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 105 मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को कुल 5.01 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान देने का एक माध्यम है। डॉ. रेनु शर्मा और प्रो. अमनदीप कौर ने चयनित छात्रों को चेक सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज प्रशासन ने ट्रस्ट की इस मानवीय पहल का आभार जताया। संवाद
अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी। प्रवक्ता