फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इंडिया गठबंधन का अंबाला में शक्ति प्रदर्शन आज

विज्ञापन
कांग्रेस के सिटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में प्रदर्शन की जानकारी देते सिटी विधायक निर्मल सि
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह अभियान के तहत इंडिया गठबंधन की ओर से वीरवार को वोट बचाओ, देश बचाओ विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में गठबंधन के नेताओं ने बुधवार को पत्रकार वार्ता की। इसमें रूपरेखा साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन कल दोपहर 2 बजे खालसा स्कूल, कोर्ट रोड, अंबाला शहर से शुरू होगा, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को दोपहर 1:30 बजे तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने बताया कि इस प्रदर्शन की कमान हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सीएलपी लीडर व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपिंदर सिंह हुड्डा संभालेंगे। उनके साथ कांग्रेस विधायक चौधरी निर्मल सिंह, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल, ग्रामीण अध्यक्ष दुष्यंत चौहान, सीपीएम नेता सतीश सेठी और सीपीआई नेता कुलदीप चौहान समेत तमाम दिग्गज नेता और गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें