फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रदेश के दमकल विभागों की बढ़ी ताकत, हर आपदा में मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। प्रदेशभर में दमकल विभाग अब आग लगने की घटना के साथ ही हर तरह की आपदा में जल्द मदद पहुंचा सकेगा। करीब 10 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से खरीदे गए 20 एडवांस रेस्क्यू टेंडर फैब्रिकेटिड वाहन दमकल में शामिल होने से बचाव दल की ताकत कई गुना बढ़ गई है। इन गाड़ियों को अलग-अलग शहरों में भेजा गया है।

इसकी मदद से अब फायर ब्रिगेड बाढ़, भूकंप जैसी आपदा पर भी पीड़ितों को मदद पहुंचाने के लिए तत्पर रह सकेगा। इस वाहन में हर तरह के हालात से निपटने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। दीवार, पत्थर, लकड़ी, लोहे काटने की उच्च किस्म की मशीनें इसमें उपलब्ध हैं। साथ ही कुएं या किसी गहरी जगह में फैली जहरीली गैस निकालने के लिए उपकरण भी हैं। इससे पहले दमकल विभाग के कर्मचारियों को पानी की बौछार करने वाली गाड़ियों में ही मैनुअल उपकरण रखने पड़ते थे। जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल होता था और ऐसे में आग से काफी नुकसान हो जाता था। अब ऐसा नहीं होगा। चंद मिनटों में हर हालात पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन




बिजली न होने पर भी नहीं रुकेगा काम

एडवांस रेस्क्यू टेंडर फैब्रिकेटिड वाहन दूसरी गाड़ियों की तरह ही है, लेकिन इसमें पानी की जगह केवल आधुनिक उपकरण ही हैं। इसके अलावा जनरेटर भी है ताकि दीवार, पेड़ आदि सामान काटने के लिए कटर चला सकें और लाइटिंग की जा सके। अक्सर देखा जाता था कि घटनास्थल पर बिजली गुल होने से काम काफी प्रभावित हो जाता था। इसके लिए वाहन में मरकरी लाइटें लगाई गई हैं। जो काफी दूर तक प्रकाश देंगी।

कर्मचारी जल्द होंगे प्रशिक्षित

अंबाला में भी यह गाड़ी पहुंच गई है। आधुनिक उपकरणों के लैस इस गाड़ी के इस्तेमाल के लिए संबंधित कंपनी की तरफ से प्रदेशभर के दमकल विभाग के कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया कंपनी जल्द शुरू कर देगी। इसके अलावा गाड़ियों के आने के बाद उनके दस्तावेज पूरे किए जा रहे हैं और उसके बाद इनका इस्तेमाल हो सकेगा।

डूबते को बचाने के लिए बोट व लाइफ जैकेट

इस गाड़ी में बाढ़ या पानी में डूबते हुए व्यक्ति या जीव को बचाने का भी प्रबंध है। जरूरत पड़ने पर इस गाड़ी से बोट निकालकर बचाव कार्य चलाया जा सकता है। इसके अलावा आग बुझाने के लिए ऑक्सीजन के सिलेंडर वाली लाइफ जैकेट, फायर प्रो ट्रेक्शन वाले कपड़े, जूते और फायर से बचाने वाले लोशन की सुविधा भी उपलब्ध है। ये गाड़ियां अंबाला कैंट, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, चरखी दादरी, सेक्टर -37, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, नूंह, पलवल, पंचकूला सेक्टर-5, हुडा सेक्टर-25 पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर को मिली हैं।
विज्ञापन



एडवांस रेस्क्यू टेंडर फैब्रिकेटिड वाहन की लंबे समय से डिमांड थी जो पूरी हो चुकी है। जल्द संबंधित कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी और दस्तावेज पूरे होने के बाद ही इनका इस्तेमाल हो सकेगा।
रामकरन, फायर ऑफिसर, दमकल विभाग अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें