फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गृहमंत्री ने सुनीं फरियादें, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर लोगों की शिकायतें सुनी और कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई जिलों के एसपी को फोन भी लगाए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री ने कहा कि इतनी गर्मी के बावजूद भी उनके घर में प्रदेशभर से लोग इकट्ठा हो रहे हैं। लोगों की कतारें लग रही है और इससे बेहतर यही है कि हर शनिवार को वह पूर्व की तरह जनता कैंप लगाएं।
विज्ञापन


हत्या के दो मामले, एसआईटी गठित
रोहतक निवासी महिला ने आरोप लगाए कि उसके बेटे की हत्या के मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोप था कि पुलिस जांच में ढिलाई बरत रही है। मंत्री ने डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। रोहतक निवासी परिवार ने उनके परिवार में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस की शिकायत दी। उनका आरोप था कि अब तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जा सके। मंत्री ने इस मामले में आईजी रोहतक को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।

इन मामलों में कार्रवाई
चरखी दादरी से आई महिला ने उससे मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत दी। इस पर पुन: जांच के निर्देश दिए। गुरुग्राम की महिला ने बताया कि पुलिस उसे एक मामले में प्रताड़ित कर रही है। इस पर मंत्री ने पुलिस कमिश्नर को कार्रवाई के निर्देश दिए। जमीन पर कब्जे के मामले में उन्होंने एसपी कुरुक्षेत्र को निर्देश दिए। सोनीपत निवासी महिला द्वारा पति की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने, कुरुक्षेत्र निवासी व्यक्ति ने उसके प्लाॅट पर कब्जा होने, फरीदाबाद निवासी महिला ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना होने और कई अन्य शिकायतें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें