फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फर्स्ट एड किट में बढ़ाए ओआरएस पैकेट

विज्ञापन
अमर उजाला में फर्स्ट एड किट का प्रका​शित समाचार।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चुनाव कर्मचारियों के लिए बनाई फर्स्ट एड किट में स्वास्थ्य विभाग ने अब कुछ सुधार किया है। जहां पहले किट में सिर्फ एक ही पैकेट ओआरएस का था तो वहीं अब उनकी संख्या बढ़ाते हुए 10 कर दी है। इससे कर्मचारियों को गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

फर्स्ट एड किट के लिए अमर उजाला ने 12 मई के अंक में खबर भी प्रकाशित कि थी। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने किट में बदलाव करते हुए ओआरएस के पैकेट की संख्या बढ़ाई है। गौरतलब है कि गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 50 हजार पैकेट ओआरएस घोल के मंगवाए है। इन्हें विभागों की मांग पर दिया जा रहा है। फर्स्ट एड किट में बुखार, दर्द, उल्टी, जलन, खारिश, ऐलर्जी, दस्त और पेट दर्द के लिए पांच पांच गोलियां दी गई है।
जिला अंबाला में 900 से अधिक बूथ है जिनके लिए 1000 से अधिक किट को तैयार किया है। प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारियों सहित सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने चुनावों को देखते हुए 10 एबुलेंस भी लगाई है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें