फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पीपीपी में आय गलत, तो किसी का अटका राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न गांवों और शहर के वार्डों से पहुंचे लोगों ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), बीपीएल राशन कार्ड और पेंशन से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। शिविर में पंजलासा गांव की सुमन ने पीपीपी में जाति संबंधी त्रुटि ठीक करवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

वहीं बुढ़ाखेड़ा गांव के करनैल सिंह, वार्ड नंबर-8 की गीता और वार्ड-6 के लक्ष्मण सिंह ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने तथा बीपीएल राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। शिविर में मुना माजरा गांव के प्रविंद्र कुमार व चमेल माजरा के अमित कुमार ने आय सत्यापित करवाने और बड़ागांव की सरवजीत कौर व वार्ड नंबर-10 के वीरेंद्र सिंह ने जन्मतिथि सत्यापित करवाने की मांग रखी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें