फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आयकर ने हीलिंग टच अस्पताल के सात घंटे तक खंगाले दस्तावेज

विज्ञापन
अंबाला सिटी स्थित हीलिंग टच अस्पताल के गेट पर खड़ी प्राइवेट नंबर की गाड़ियां। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
प्राइवेट नंबर की सात गाड़ियों में सवार होकर पहुंची टीम, शाम को दस्तावेज लेकर लौटे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

अंबाला सिटी। आयकर विभाग (आईटी) की टीम सोमवार को पार्क ग्रुप के हीलिंग टच अस्पताल में पहुंची। प्राइवेट नंबर की पांच गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे आयकर के अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में करीब सात घंटे तक डेरा डाले रखा। इस दौरान टीम ने मरीजों के रिकॉर्ड से लेकर वित्तीय लेन-देन के तमाम ब्योरों को खंगाला।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे आयकर की टीम अचानक हीलिंग टच अस्पताल पहुंची। अधिकारियों ने अस्पताल के अंदर पहुंचते ही सभी संबंधित विभागों के रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए। टीम ने अस्पताल के प्रशासनिक दस्तावेजों, डिजिटल डेटा, बैंक ट्रांजेक्शन और मरीजों के इलाज से जुड़े रिकॉर्ड की गहन छानबीन की। किसी को भी अस्पताल के अंदर जाने या बाहर आने पर इस दौरान कड़ी निगरानी रखनी पड़ी। लगातार सात घंटे तक चली इस मैराथन जांच-पड़ताल के बाद शाम करीब पांच बजे आयकर के अधिकारी दस्तावेजों के साथ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मीटिंग के सिलसिले में दिल्ली में थे सीईओ

अस्पताल के सीईओ डॉ. ओबरॉय ने बताया कि वह एक आधिकारिक मीटिंग के सिलसिले में इन दिनों दिल्ली गए हुए थे। उन्हें सोमवार सुबह ही अस्पताल में आयकर की टीम के पहुंचने की सूचना मिली थी। डॉ. ओबरॉय ने स्पष्ट किया कि मंगलवार को ही यह पूरी तरह साफ हो पाएगा कि ईडी की टीम अपने साथ कौन-कौन से दस्तावेज या रिकॉर्ड साथ लेकर गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वे जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें