सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। शनिवार को जिला में 215 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 127843 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं शनिवार को जिला में 38 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा तथा अब तक जिला में 18092 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में अब तक 2176 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। वहीं जिला में शनिवार को चने की कोई आवक नहीं हुई। उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि शनिवार को कनीना में 170 व महेंद्रगढ़ में 45 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। शनिवार को अटेली, बाछौद बोचिड़िया, नांगल चौधरी,निजामपुर, धौलेड़ा व सतनाली में सरसों की कोई आवक नहीं हुई। वहीं शनिवार को सतनाली में 38 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। शनिवार को अटेली, नांगल चौधरी, कनीना , महेंद्रगढ़ व नारनौल में गेहूं की कोई आवक नहीं हुई।