फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वार्ड 15 में नई गली के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Thu, 01 Jan 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बराड़ा। वार्ड नंबर 15 में एक नई गली के निर्माण कार्य का बुधवार को नगर पालिका प्रधान रजत मलिक ने उद्घाटन किया गया। यह गली विशाल कुमार के घर से लेकर बबल सिंह के घर तक बनाई जा रही है। लंबे समय से इस गली के निर्माण की मांग की जा रही थी। गली का निर्माण कार्य शुरू होने पर वार्डवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने फूल-मालाओं के साथ प्रधान रजत मलिक का स्वागत किया और विकास कार्य शुरू करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि इस गली के बनने से आवागमन सुगम होगा और जलभराव जैसी समस्याओं से भी निजात मिलेगी। इस अवसर पर उनके साथ वार्ड पार्षद विजय छाबड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें