फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस ने एक वर्ष में 4945 अपराधी किए काबू

Thu, 01 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला पुलिस ने वर्ष 2025 में अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाया है। एक वर्ष में 4945 अपराधी काबू किए गए। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि वर्ष 2024 में 4943 मामले दर्ज हुए जबकि इस वर्ष 4578 मामले दर्ज किए गए जो पिछले वर्ष के मुकाबले 365 मामले कम हैं। इस दौरान 17 मोस्टवांटेड (इनामी बदमाश) काबू किए, साइबर आपराधिक मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लाखों रुपये बरामद किए और 196 पीओ/बेल जंपरों को भी गिरफ्तार किया। संगठित अपराध मर्डर के 27 मामलों में 77 आरोपी गिरफ्तार, ब्लाइंड मर्डर के 9 मामलों में सात वारदातें सुलझी, इनमें मुख्यतः साहिल बिष्ट हत्या कांड मामला थाना शहजादपुर, जीम ट्रैनर द्वारा पति-पत्नी हत्या मामला थाना सिटी, मां द्वारा अपनी छोटी बच्चियों की हत्या मामला थाना सिटी, थाना महेशनगर में मृतक महिला का शव आदि ब्लाइंड वारदात सुलझाई। हत्या प्रयास के 36 मामलों में 86 अपराधी गिरफ्तार, स्नैचिंग/डकैती के 123 मामलों में 176 अपराधियों को भेजा जेल। फिरौती के 27 मामलों में 26 अपराधी काबू। अवैध हथियार तस्करी के 52 मामलों में 72 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनसे 26 पिस्टल, 17 देसी कट्टे, चाकू, मैगजीन व कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें