अंबाला। विवाहिता से ससुराल पक्ष की ओर से झगड़ा और गालीगलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि ससुराल पक्ष वाले बहुत तंग करते थे। कई बार समझौते के बावजूद कोई नहीं माना। आखिर में वह मायके आ गई। पुलिस ने पति विनय अग्रवाल, सास शशि अग्रवाल, ससुर नितिन अग्रवाल और अशोक अग्रवाल पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में खुड्डा खुर्द निवासी नेहा गुप्ता ने बताया कि उसकी शादी 18 मई 2019 को टिंबर मार्केट अंबाला कैंट रहने वाले विनय अग्रवाल से थी। घर में मेरी सास शशि अग्रवाल, उसके पति विनय अग्रवाल रहते थे। मेरे जेठ नितिन अग्रवाल और जेठानी पारुल अग्रवाल बहुत सालों से अलग डिफेंस कॉलोनी में रहते थे।
शादी के कुछ दिन बाद से ही मेरे पति और सास मेरे साथ हर छोटी छोटी बात पर हर रोज झगड़ा और गालीगलौज करने लगे। देखते ही देखते मामला पंचायत तक पहुंच गया। बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ। एक साल से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद 10 जुलाई 2022 को फिर से पंचायत हुई और उसमें समझौता हुआ। दोबारा लोग तंग नहीं करेंगे इस बात की जिम्मेदारी लेकर ससुराल भेज दिया और अपनी अलमारी, स्कूटी तथा अन्य सामान भी ससुराल लेकर गई। बावजूद कोई सुधार नहीं आया और वह लोग मानसिक प्रताड़ित करने लगे। ससुराल में पत्नी और बहु का दर्जा नहीं दिया गया। 16 दिसंबर 2022 को भी मेरे पति और सास की ओर से गालीगलौज तथा मारपीट की गई। आखिर में तंग आकर अपने बच्चे के साथ मायके आ गई। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।