फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला सिटी निवासी नवविवाहिता ने कनाडाई पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 29 अक्तूबर 2025 को लुधियाना निवासी प्रज्वल शर्मा से हुई थी। प्रज्वल कनाडा का स्थायी निवासी है।
विज्ञापन

शादी में मायके पक्ष ने लाखों रुपये लगाए थे। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति प्रज्वल शर्मा व ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। दहेज में फॉर्च्यूनर कार की मांग कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि 17 नवंबर को सभी आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा। पीड़िता ने पति का पासपोर्ट जब्त करने की मांग की है, ताकि वह देश छोड़कर भाग न सके। पुलिस ने पति प्रज्वल सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें