अंबाला। एसटीएफ इकाई अंबाला ने बराड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज हेमराज मर्डर के मुकदमे में करीब एक साल से फरार चल रहे मोस्टवांटेड पांच हजार के ईनामी बदमाश उगाला गांव निवासी सुरेंद्र धीमान उर्फ रिंकू को काबू कर लिया। एसटीएफ अंबाला उप पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के दिशा-निर्देशानुसार यूनिट इंचार्ज निरीक्षक अशोक कुमार की टीम ने आरोपी को अंबाला कैंट से काबू किया। आरोपी पर जिला पुलिस अंबाला द्वारा पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी बराड़ा थाना में मुकदमा नंबर 50 दिनांक 17 फरवरी 2023 धारा 302/452 में फरार चल रहा था। आरोपी सुरेंद्र धीमान उपरोक्त को आगामी कार्रवाई हेतु सीआईए शहजादपुर को सौंप दिया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में रमेश चंद, रोहित रोहिल्ला, राजेन्द्र सिंह, सुभाष चन्द, संजीव कुमार, राहुल आदि मुलाजिम शामिल रहे।