फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने में भी पूरा नहीं हुआ गली का निर्माण, जनता परेशान

Mon, 10 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
चार महीने में भी पूरा नहीं हुआ गली का निर्माण, जनता परेशान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कस्बा बराड़ा की मार्डन एनक्लेव कालोनी की मुख्य गली व हरगोबिंदपुरा के संपर्क मार्ग की गली के निर्माण धीमी गति से चलने के कारण जनता परेशान हो चुकी है। जून माह में शुरू हुआ निर्माण कार्य अभी तक अधर में लटका है, जबकि जनता की परेशानियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


लगभग 14 लाख रुपये की लागत से मात्र 300 फुट लंबी गली में मिट्टी डालने व इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का काम किया जाना है। राजनीतिक खींचतान के चलते यह निर्माण अभी तक अधूरा ही पड़ा है, जबकि जनता परेशान है, जबकि लंबे समय से यह काम कछुआ गति से काम किया जा रहा है। मानसून मौसम में कालोनी वासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

बार-बार मौखिक व लिखित शिकायत करने पर नगर पालिका के सचिव सहित नपा अभियंता ने मौके का मुआयना कर लोगों को कोरे आश्वासन देकर कार्य शीघ्र पूरा करने का भरोसा भी दिया। कालोनी वासी सुभाष चंद्र, बिमलेश, परमजीत नेहरा, सिमरन कौर, पंडित श्याम चरण, जगदीश लाल, शशि बाला आदि का कहना है कि सरकार को अपना सबका साथ-सबका विकास चुनावी वायदा याद रखकर राजनीति को एक दरकिनार करते हुए निर्माण कार्य तीव्र गति से पूरा करवाने व आम जन को राहत प्रदान करने के लिए गली का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा करना चाहिए। यदि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा न किया गया, तो कालोनीवासी धरना-प्रदर्शन जैसे कठोर कदम उठाने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें