फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में पिछड़ा अंबाला कैंट जंक्शन, ओवरआल रैंकिंग 350

Thu, 18 May 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट जंक्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रेलवे मंत्रालय द्वारा देश भर के स्टेशनों पर करवाए गए स्वच्छता अभियान सर्वेक्षण में अंबाला रेल मंडल का अंबाला कैंट जंक्शन ओवरआल रैंकिंग में 350वें नंबर आया है। इतना ही नहीं हरियाणा में भी अंबाला कैंट जंक्शन की स्थिति सही नहीं है। हरियाणा में अंबाला कैंट 9वें नंबर पर आया है। उल्लेखनीय है कि अंबाला कैंट को वल्र्ड क्लास स्टेशन के तौर पर विकसित करने की योजना चल रही है, जबकि हालात ऐसे हैं कि सफाई में स्टेशन का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार देर सायं रेल मंत्रालय ने अपने स्तर पर स्वच्छता अभियान सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी की है। इस में विभिन्न वर्गों में स्वच्छता के आंकड़ों को दिखाया गया है। ओवरआल पहला स्थान पंजाब के ब्यास रेलवे स्टेशन को मिला है, जबकि इसी कड़ी में अंबाला कैंट स्टेशन 350वें पायदान पर है। रिपोर्ट की जोनल रैंकिंग में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन 48वें नंबर पर है, वहीं कैटेगरी रैंक में अंबाला कैंट स्टेशन का नंबर 73 है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को एक हजार अंकों में से 541 अंक हासिल हुए हैं। इसके अलावा कईं अन्य बिंदुओं पर भी रेलवे ने स्टेशन की सफाई व्यवस्था को लेकर अंक दिए हैं, जिनमें रेलवे की टीम, यात्रियों व स्थानीय लोगों की फीडबैक भी ली गई है।

प्रदेश में पिछड़ा अंबाला
प्रदेश में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन एकमात्र ऐसा स्टेशन है, जोकि मंडल मुख्यालय पर स्थित है। स्टेशन से महज कुछ किलोमीटर दूर अंबाला मंडल का मुख्यालय है, जहां डीआरएम से लेकर अन्य अधिकारी मौजूद हैं। बावजूद इसके स्टेशन की स्थिति सफाई को लेकर सर्वेक्षण में बेहतर नहीं आई है, जो कि चिंता का विषय है। कैंट स्टेशन पर इस समय कांट्रेक्ट पर सफाई होती है। प्लेटफार्म और सरफेस की सफाई का टेंडर अलग-अलग अलाट किया जाता है। प्रतिमाह तीन लाख से भी ज्यादा खर्च सफाई पर इस समय हो रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश में यह है स्टेशनों की स्थिति
ओवरआल रैंकिंग    स्टेशन का नाम
82    रेवाड़ी
102   गुड़गांव
173    हिसार
229    कालका
233     करनाल
275     भिवानी
284    जगाधरी
333    रोहतक जंक्शन
350    अंबाला कैंट जंक्शन
361    बल्लभगढ़
378    सोनीपत
385    फरीदाबाद
391    पानीपत जंक्शन

भविष्य में रैंकिंग को बेहतक करेंगे
स्वच्छता को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर सर्वे करवाया गया था, जिसमें हर स्टेशन को रैंकिंग दी गई है। सफाई को लेकर पूरी तरह से अभियान चलाया जाएगा, ताकि भविष्य में रैंकिंग को बेहतर किया जा सके।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार, डीआरएम अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें