फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव में जनता ने जंगलराज को जड़ों से साफ कर दिया : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बिहार का चुनाव पूरे हिंदुस्तान के लिए बहुत बडा पैगाम है क्योंकि दुनिया झूठे वादे नहीं चाहती है, बल्कि दुनिया काम व विकास चाहती है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा, बिहार की जागरूक जनता ने जंगलराज को जड़ों से साफ कर दिया है और कट्टा राज का मुंह मोड़ दिया है। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की नीति को स्वीकार किया है। विज शुक्रवार को मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जो आज के युग के चाणक्य हैं, की नीति ने काम किया है। ऐसे ही, नीतिश कुमार, जिनकी स्वच्छ छवि है और उनके ऊपर कोई भी आरोप नहीं हैं, लोगों ने उनको स्वीकार किया है। विपक्ष द्वारा बिहार चुनाव में एनडीए की जीत न बताकर एसआईआर की जीत बताने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष की जीत बिहार के लोगों ने पैरों तले रौंद दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें