फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala Crime: मोबाइल छीनने के बाद युवक से कमरे में की मारपीट, पिन पूछ खाते में डलवाए एक लाख

Sun, 28 Apr 2024 01:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में शहजादपुर के राजपुताना मोहल्ला निवासी रजत ने बताया कि 20 अप्रैल को सदर बाजार में मनियारी का सामान लेने आया था। वह दिन के समय अंबाला कैंट महाराजा ढाबा के सामने खड़ा था कि अचानक बाइक पर दो लड़के आए और हाथ में पकड़ा मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
इस बिल्डिंग के कमरे में युवक से मारपीट कर जबरन पैसे वसूलने के आरोप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला छावनी के महाराजा ढाबे के पास नेशनल हाईवे खड़े युवक से तीन बदमाशों ने नाटकीय अंदाज में 1 लाख 1900 रुपये व एक मोबाइल जबरन छीन लिया। पहले तो दो बदमाश बाइक पर युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। फिर अपने ही एक साथी को बाइक पर युवक की मदद के लिए भेज दिया। जो युवक को आशीयाना काॅम्पलेक्स हुड्डा के सेक्टर-34 के एक कमरे में ले आया। तीनों आरोपियों ने मिलकर मारपीट कर मोबाइल के पेटीएम का पिन पूछकर एक लाख रुपये की राशि अपने खाते में डलवा ली। जाते ही मोबाइल व जेब से 1900 की राशि लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने 20 अप्रैल को वारदात को अंजाम दिया था लेकिन डरे पीड़ित ने अब थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


मनियारी का सामान खरीदने अंबाला आया था पीड़ित 
पुलिस को दी शिकायत में शहजादपुर के राजपुताना मोहल्ला निवासी रजत ने बताया कि 20 अप्रैल को सदर बाजार में मनियारी का सामान लेने आया था। वह दिन के समय अंबाला कैंट महाराजा ढाबा के सामने खड़ा था कि अचानक बाइक पर दो लड़के आए और हाथ में पकड़ा मोबाइल छीनकर फरार हो गए। अभी शोर ही मचाते हुए पैदल पीछे भाग रहा था कि आरोपियों का ही एक साथी बाइक पर आया। बोलने लगा कि भाग क्यूं रहे हो। जब आपबीती बताई तो बोला कि बैठो उनका पीछा करेंगे। जैसे ही वह बाइक पर बैठा तो आरोपी उसे छावनी के आशियाना कॉम्पलेक्स हुड्डा सेक्टर-34 के एक कमरे में ले गया। अभी वह उससे पूछ ही रहा था कि यहां क्यूं लाए हो। इतने में मोबाइल झपटने वाले दो आरोपी भी मौके पर आए गए। धमकाया कि अगर 1 लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। 

चार बारी में 20-20 तो दो बारी में 10-10 हजार किए ट्रांसफर 
पीडि़त ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और फिर पेटीएम का यूपीआई नंबर मांगा। जबरन मोबाइल से चार बारी में 20-20 हजार और दो बारी में 10-10 हजार रुपये फोन से ट्रांसफर कर लिए। जेब से भी 1900 रुपये की राशि निकाल ली। जाते हुए धमकाया कि अगर यह बात किसी को बताई तो तेरे को जान से मार देंगे। मौके से फरार होने के बाद वह पैदल-पैदल हाईवे पर आया और ऑटो से घर पहुंचा। डरा होने के कारण किसी को नहीं बताया। रिश्तेदार को बताने के बाद थाने पहुंचा। 
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। सीआईए की टीम भी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। -जसपाल, जांच अधिकारी थाना पड़ाव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें