फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तैश में आकर युवक पर चाकू से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बब्याल स्थित टंकी वाला मोहल्ला निवासी युवक हरप्रीत पर पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि युवक अपने भाई की गलत संगत छुड़वाने के लिए युवक को बोलने गया था। पहले तो युवक से परिवार के 3-4 सदस्यों ने मारपीट की। इतने में युवक के पिता ने तैश में आकर छाती पर चाकू से हमला कर दिया। वह एक और वार करने लगा था कि बीचबचाव हो गया। इलाका पुलिस ने सूचना पाकर मामले की जांच शुरू कर दी। घायल हरप्रीत ने बताया कि उसे चचेरे भाई की संगत गलत है और वह नशा करने वाले युवकों के साथ रहता है। वह एक युवक के घर गया था ताकि वह छोटे भाई से दूरी बनाकर रखे। अभी वह बोल ही रहा था कि उस युवक के परिजनों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन



क्लब के लॉन में लघु शंका की तो सदस्यता खत्म


संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। छावनी के फीनिक्स क्लब में एक सदस्य के क्लब के लॉन में पेशाब किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कमेटी की ओर उसकी तय समय के लिए सदस्यता खत्म कर दी है। इस मामले को लेकर जब डिस्पलेनरी कमेटी के सदस्य शैलेंद्र खन्ना ने बताया कि सदस्य की ओर से पहले क्लब के लॉन में पेशाब कर दिया था। इसके बाद अभी नोटिस दिया गया और नोटिस देने पर सदस्य ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया था, लेकिन फिर दोबारा से सदस्य की ओर से ये हरकत की और क्लब के एंट्री गेट पर पेशाब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें