अंबाला। संगम कला और याका ग्रुप की ओर से 40वीं अखिल भारतीय गायन प्रतियोगिता सुर-तरंग का आयोजन फारुखा खालसा स्कूल में हुआ। इसमें अंबाला के अलावा यमुनानगर,पंचकूला, चंडीगढ़, पटियाला, राजपुरा, नरवाना, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
संगम कला के क्षेत्रीय समन्वयक इंदर परुथी ने बताया की यह प्रतियोगिता अंबाला में पिछले 27 वर्षों से हर वर्ष कराई जाती है और इस प्रतियोगिता का आयोजन 40 वर्षों से भारत के विभिन्न शहरों में होता है। इसका ग्रैंड फिनाले दिल्ली में 15 जून को होगा। इसमें पद्मश्री विख्यात गायक सोनू निगम और फिल्मों की कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। अंबाला से जीते हुए आठ प्रतिभागी, पांच से 12 ग्रुप में शौनक और सेजल, 12 से 18 ग्रुप में अभिजीत शर्मा और जतिन कुमार, 12 से 18 नॉन फिल्म ग्राउंड में कबीर भोला और दीपांशी शर्मा, 12 से 18 में आदित्य गागट दिल्ली के सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र विज चेयरमैन योगा फेडरेशन, गेस्ट ऑफ ऑनर कुलभूषण शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष निसा व सेवानिवृत मेजर जनरल एसके वधावन मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में दिल्ली से जानी-मानी गायिका व संगीत विशेषज्ञ डॉ नूपुर सिंह ने लता मंगेशकर का गाना गाकर सभी श्रोताओं का दिल जीत लिया और उनके सहयोगी विकास रहलन म्यूजिक कंपोजर ने एक गजल गाई व हारमोनियम पर गायकी के कई ऐसे टिप्स दिए जो आने वाले नए प्रतिभागियों के काम आएंगे। म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर उमेश शर्मा व नूपुर सिंह के दो गाने ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगम कला ग्रुप अंबाला चैप्टर के प्रधान विनय मेहता ने बताया संगम कला ग्रुप अंबाला की।
इस प्रतियोगिता में से फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा, रागिनी टंडन , सोनिया शर्मा, रूपाली जग्गा, परलीन सिंह गिल, लक्ष्य शर्मा जैसे कई कलाकार आज बॉलीवुड व फिल्मों में अपना मुकाम बना चुके हैं। संगम कला के पैटर्न डॉ विनय मल्होत्रा ,अंजली वधावन, सतीश पराशर ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और इवेंट समन्वयक पीयूष परुथी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।