फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लोगन लेखन के माध्यम से समझाया मतदान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। प्रो. प्रीति पराशर ने कॉलेज में उपस्थित स्टाफ सदस्यों को वोट देने की शपथ दिलाई। छात्राओं ने भी घर-घर जाकर युवाओं और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए शपथ ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर ऑनलाइन स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निर्णायक की भूमिका प्रो. नीतिका बजाज और प्रो. एकता शर्मा ने निभाई। प्रतियोगिता में अनामिका ने प्रथम स्थान, खुशी ने द्वितीय और दीक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अनीता शर्मा ने की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के ऊपर अच्छे राजनेता चुनने की बड़ी जिम्मेदारी होती है। जागरूक युवा ही देश की तरक्की में योगदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें