फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के बीच गणपति का विसर्जन

विज्ञापन
गणपति विसर्जन के दौरान भजनों पर झूमते श्री शिव मंदिर कमेटी के सदस्य। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मनाली हाउस स्थित श्री शिव मंदिर में चल रहे गणपति महोत्सव के तहत रविवार को विधिवत तरीके मूर्ति का विर्सजन किया गया। इस मौके पर शिव मंदिर कमेटी के सदस्य विनोद गोयल, रमेश वासन, इंद्र ग्रोवर, ईशान, साहिल, प्रवीण वासन, रमन खुराना आदि ने बताया कि बीते 31 अगस्त को भक्तों की ओर से गणपति महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था।
पंडितों की ओर से मंत्रोच्चारण के बीच गणपति महाराज को शिव मंदिर में विराजमान किया गया था। कमेटी सदस्यों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम पांच दिनों के बाद किया जा रहा है, इस दौरान सकीर्तन महिला मंडल की ओर से गणपति महाराज का गुणगान किया गया। इस मौके पर सभी महिलाएं झूमती हुई गणपति महाराज की पालकी के साथ रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणपति विसर्जन से पूर्व विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात धूमधाम से ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ गणपति महाराज को लेकर जनसूई हैड पहुंचे, जहां मूर्ति विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर श्री शिव मंदिर मनाली हाउस में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें