फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर दूसरी शादी करने का आरोप, मामला दर्ज

Sun, 23 Aug 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज डिपो के एक चालक के खिलाफ पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार चालक पर आरोप है कि चालक ने बिना अपनी पत्नी को तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। यहीं नहीं, चालक ने शादी के बाद महिला के साथ कागजात भी बनवा लिए। बलदेव नगर पुलिस ने मामला कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


बलदेव नगर पुलिस थाना एसएचओ दिनेश चौहान ने बताया कि हरियाणा रोडवेज डिपो के एक चालक के खिलाफ पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी हरियाणा रोडवेज में चालक के तौर पर तैनात व्यक्ति से शादी की थी।

उसकी शादी के बाद उसके पास दो बच्चे भी है। मगर उसके पति ने धोखे में रखते हुए उसको बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। यहीं नहीं उसके पति ने कागजात भी बना लिए। यह मामला पता लगते ही उसके होश उड़ गए। महिला ने इस घटना के बाद कोर्ट में अपनी याचिका लगाई। कोर्ट ने पुलिस को हरियाणा रोडवेज चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें