साहा में डीटीपी की कार्रवाई के बाद टूटा मकान। संवाद
साहा। फिरनी पर अवैध रूप से काटी जा रही एक कॉलोनी में मंगलवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में भारी रोष है।
पीड़ित मकान मालिक योगेश ने बताया कि हमने एक-एक पैसा जोड़कर सारी उम्र की कमाई इस मकान में लगा दी थी। प्रशासन ने बिना कोई सूचना दिए चंद मिनटों में हमारे सपनों के लेंटर को तोड़ दिया। हमें तो यह भी नहीं मालूम था कि यह कॉलोनी वैध है या अवैध।
स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाया कि जब उन्होंने गवर्नमेंट फीस और स्टैंप ड्यूटी देकर प्लॉट खरीदे और रजिस्ट्री करवाई, तब अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की।
जब सब कुछ बन गया, तब तोड़फोड़ करने आ पहुंचे। प्रशासन की इस कार्रवाई से बेघर हुए परिवारों में गहरा आक्रोश है। संवाद