फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर युवक की छाती में सूआ घोंपकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़ (अंबाला)। रासलीला देखकर घर लौट रहे युवक की छाती में सूआ घोंपकर उसकी हत्या कर दी गई। बदमाश छीनाझपटी के उद्देश्य से आए थे, लेकिन जब युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसकी छाती में सूए से वार कर दिया। यही सूआ सीधे युवक के दिल में लगा और उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपित को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपित की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। वीरवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी ताकि उसके अन्य साथियों को पकड़ा जा सके। उधर मृतक के शव को परिजन पंजाब के होशियारपुर ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नारायणगढ़ में रहने वाला 40 वर्षीय सुमित यादव मूलत: बिहार के दरभंगा का रहने वाला था। वह पिछले करीब 10 साल से नारायणगढ़ में ही रह रहा था जबकि पूरा परिवार पंजाब के होशियारपुर में रह रहा है। सुमित कालाअंब में एक फैक्ट्री में कार्यरत था। नारायणगढ़ में इन दिनों श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रासलीला चल रही है। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह रासलीला देखने के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही वह खारा कुआं चौक के पास पहुंचा तो पीछे आए तीन युवकों ने उससे मोबाइल और रुपये छीनने का प्रयास किया। सुमित के विरोध करने पर हमलावरों में से एक युवक ने उसकी छाती में तेजधार हथियार घोंप दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। वारदात स्थल पर उपस्थित अन्य लोगों ने सुमित को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तीन माह का है बच्चा
सुमित पिछले काफी समय से नारायणगढ़ स्थित अपने मकान में अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी कुछ माह पूर्व बिहार गई थी। उसने तीन माह पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया था। अब बच्चा अपने पिता का चेहरा कभी नहीं देख पाएगा।
विज्ञापन

परिजन शव को को ले गए होशियारपुर
बुधवार को डॉक्टरों के बोर्ड ने सामान्य अस्पताल नारायणगढ़ में सुमित के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान होशियारपुर से उसका भाई कृष्ण और ललन के अलावा बुआ, फूफा व अन्य परिजन शव को लेने पहुंचे थे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।
आरोपी गिरफ्तार: जयगोपाल
जांच अधिकारी जयगोपाल ने बताया कि बुधवार शाम इस मामले में एक युवक रमनदीप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे वीरवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान रमनदीप सिंह के अन्य साथियों बारे पूछताछ करने के साथ-साथ उससे हथियार भी बरामद किया जाएगा।
हत्याओं से दहला मंत्री का गढ़
पिछले तीन माह के भीतर राज्यमंत्री रह चुके और वर्तमान में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी का गढ़ हत्याओं से दहल गया है। इन तीन माह में यहां तीन हत्याएं हो चुकी हैं। पहली हत्या दो मई को रामबीर के गनमैन सुरेश की हुई थी। रामबीर सेशन जज हत्याकांड का मुख्य गवाह था। अभी इस हत्याकांड को नारायणगढ़ के लोग भूले भी नहीं थे कि ठीक एक माह बाद 2 जुलाई को पूर्णचंद की हत्या कर दी गई थी। पूर्णचंद रणधीर हत्याकांड का मुख्य गवाह था। अब 20 अगस्त को तीसरी वारदात को अंजाम दिया गया। जबकि इसी बीच एक गवाह के साथ मारपीट भी इसी माह हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें