फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ढाई एकड़ भूमि पर बन रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

विज्ञापन
साहा में अन​धिकृत कॉलोनी में बनी कच्ची सड़कों को ध्वस्त करती जेसीबी। प्रवक्ता
विज्ञापन
साहा। जिला नगर योजनाकार विभाग ने साहा क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने करीब ढाई एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई साहा गांव के एचबी-93 और खसरा नंबर 102//13 मिन, 18, 19 मिन में की गई।
विज्ञापन

प्रशासन ने बिना अनुमति के काटी जा रही इन कॉलोनियों में बनाई गई कच्ची सड़कों के पूरे जाल को उखाड़ दिया। जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान के नेतृत्व में कार्रवाई दल मौके पर पहुंचा।
कार्रवाई के दौरान रोहित चौहान स्वयं ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद रहे। उनके साथ कनिष्ठ अभियंता गुरजिंद्र, हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के एसएचओ और पुलिस बल भी तैनात था। पुलिस की मुस्तैदी के कारण यह पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें