फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाएं कर रहीं बीमार, डर के साये में जी रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। बसंतपुरा कॉलोनी में अव्यवस्थाओं के चलते लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां खाली प्लॉटों में जमा गंदा पानी, टूटी नालियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। गंदे पानी के कारण लोगों पर डेंगू, डायरिया व अन्य बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी, रजिया, गुलशन, शीला रानी, नीतू, आशु, नूरी, मन्नत, शीबा आदि ने नपा प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में दर्जनों खाली प्लॉट हैं। इनमें बारिश का पानी एकत्रित हो गया है। नालियां जगह-जगह से टूटी हुई हैं। गंदे पानी की निकासी अवरुद्ध होने के कारण चारों ओर गंदगी, कीचड़ और दुर्गंध फैली हुई है। मच्छर, मक्खियों और विषैले कीड़ों से वे दहशत में हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई का अनुरोध कर समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
सर्वेक्षण कर पानी के लिए नमूने
लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉलोनी में डायरिया, पीलिया आदि जल जनित रोगों की सूचना पाकर चिकित्सक दल ने स्वास्थ्य निरीक्षक धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया था। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी के नमूने लिए थे। साथ ही कॉलोनी में छह लोगों में पीलिया और ज्वर के लक्षण पाए गए थे। जिन्हें क्लोरीन युक्त और पानी उबालकर पीने की सलाह दी गई। दूषित जल और किसी भी रोग की आशंका होने पर तुरंत प्राथमिक चिकित्सा केंद्र से संपर्क करने का परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

कॉलोनी में डायरिया, पीलिया की स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय सीएचसी में इस समय कोई भी रोगी उपचाराधीन नहीं है। सोमवार को विभिन्न स्थानों से पानी के आठ नमूने लेकर अग्रिम जांच हेतु प्रयोगशाला में भिजवाए हैं। परिणाम का इंतजार है। तब तक लोगों को सावधानी बरतने का परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-धर्मेंद्र राठी, स्वास्थ्य निरीक्षक, सीएचसी बराड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें