अंबाला सिटी। भारतीय आर्किटेक्ट्स संस्थान (आईआइए) अंबाला उपकेंद्र की कार्यकारी समिति की स्थापना शनिवार को एक निजी रेस्तरां में संपन्न हुई। कार्यक्रम में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और दिल्ली से आए आर्किटेक्टों ने भाग लिया। इस मौके पर आर्किटेक्ट आराधना जिंदल ने उपकेंद्र के अध्यक्ष के रूप में अपना पद भार ग्रहण किया।
इनके साथ साथ अशोक शर्मा ने उपाध्यक्ष, सुरजीत सिंह और रिषीपाल ने मानद सचिवों, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता तथा संगीत शर्मा, अनु शर्मा, प्रदीप मित्तल, सुधा भसीन, भूपेश कुमार सहित सभी आर्किटेक्ट ने कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में पदभार संभाला।
इस मौके पर आईआइए हरियाणा चैप्टर के अध्यक्ष पुनीत सेठी ने कहा कि आईआइए देश में आर्किटेक्ट्स की एक स्वैच्छिक संगठन के रूप में पंजीकृत संस्था है। संस्थान 2017 में 10 साल पूरा करेगा। उन्होंने शताब्दी वर्ष में और अधिक हरियाणा के उपकेंद्र बनाने तथा आईआइए के बैनर तले हरियाणा के आर्किटे्क्ट लाकर आम जनता के लिए आर्किटेक्चर पेशे को लेने पर बल दिया।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में दो हजार आर्किटेक्ट्स है और 30 कालेज आर्किटेक्चर की शिक्षा की प्रदान कर रहे हैं। हर साल तेजी से बढ़ रह आर्किटेक्ट्स के लिए आईआइए साझा मंच है, जो व्यावहारिक दक्षता और शिक्षा के क्षेत्र में आर्किटेक्ट्स को एकजुट करके आर्किटेक्चर के पेशे को बढ़ावा देने में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है। आर्किटेक्ट आराधना जिंदल ने अंबाला उपकेंद्र की भविष्य की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिंदल ने वास्तु शिक्षा और पेशे के बीच की खाई पाटने, स्मार्ट सिटी योजना बनाने में, शहर के सौंदर्यीकरण, मौजूदा बुनियादी ढांचे के पुनर्विकास, यातायात और पार्किंग से संबंधित मुद्दों आदि पर आर्किटेक्ट्स की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साथी आर्किटेक्ट्स को एकजुट करने के लिए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को शामिल किया जाएगा।
इस अवसर पर आर्किटेक्ट सुरिंदर भागा विगत अध्यक्ष, आईआईए चंडीगढ़-पंजाब चैप्टर, अर्किटेक्ट संजय गोयल अध्यक्ष आईआइए चंडीगढ़-पंजाब चैप्टर, अर्किटेक्ट अनिल वालिया अध्यक्ष आईआइए पंचकुला केंद्र, अर्किटेक्ट शिव सिंगला अध्यक्ष फरीदाबाद केंद्र, अर्किटेक्ट विवेक अध्यक्ष गुड़गांव केंद्र, अर्किटेक्ट कपिल मेहता आदि उपस्थित रहे।