फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट की अनदेखी पड़ी भारी: दो महीनों में 65 प्रतिशत मौतों में दोपहिया सवार

Thu, 01 Jan 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
एनआईसी सभागार में सड़क सुरक्षा की बैठक लेते आरटीए सचिव सुशील कुमार। विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा की एनआईसी सभागार में बैठक बुधवार को आरटीए सचिव सुशील कुमार ने ली। इस दौरान सड़क हादसों में मरने वालों से जुड़ा आंकड़ा जारी किया गया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। अंबाला में अक्तूबर और नवंबर में कुल 65 लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाई, जिसमें सबसे अधिक 44 दोपहिया वाहन चालक थे। जान गंवाने वाले 65 प्रतिशत दोपहिया वाहन चालक थे।
विज्ञापन

इस पर जब आरटीए ने शोध किया तो पाया कि 29 दोपहिया चालकों की मौत का कारण एफआईआर में सिर पर चोट लगना पाया गया। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि दुर्घटना के समय इन लोगों ने हेलमेट का प्रयोग नहीं किया था। आरटीए सचिव ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि जीवन बचाने का कवच है। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई अमल में लाएं। जनवरी से लेकर नवंबर तक सड़क दुर्घटनाओं में 254 लोगों की मौत हो चुकी है। बैठक में सालभर की कार्रवाई का ब्यौरा भी साझा किया गया। आरटीए सुशील कुमार ने बताया कि जनवरी 2025 से नवंबर 2025 के बीच कुल 1,04,339 चालान किए गए हैं। वहीं एनएचएआई जल्द ही जग्गी सिटी सेंटर के सामने जंडली की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए एक एंट्री देने का काम करेगी। अभी तक यहां पर एग्जिट ही है इससे सड़क हादसों की संभावना रहती है।





बिजली के खंभों पर लगेंगी रिफ्लेक्टर टेप, अवैध कट होंगे बंद



सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि सडक़ किनारे लगे बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर हादसों का सबब बन रहे हैं। उन्होंने बिजली निगम को निर्देश दिए कि ऐसे खंभों को तुरंत शिफ्ट किया जाए और जिन पर शिफ्टिंग संभव नहीं है, वहां अनिवार्य रूप से रिफ्लेक्टर टेप लगाई जाए। सर्दियों और धुंध के मौसम को देखते हुए सचिव ने एनएचएआई को सडक़ों पर बने अवैध कटों को तुरंत बंद करने के आदेश दिए। वहीं, लोक निर्माण विभाग को सडक़ों पर सफेद पट्टी और सुरक्षा चिन्ह दुरुस्त करने को कहा गया है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे धुंध के दौरान तय गति सीमा में ही वाहन चलाएं और बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें।
विज्ञापन




ओवरस्पीड के सबसे अधिक चालान



ओवरस्पीड: 38,281 चालान

बिना हेलमेट: 3,376 चालान

नशे में ड्राइविंग: 1,956 चालान

बिना लाइसेंस: 854 चालान

ओवरलोडिंग: 204 चालान (92.84 लाख रुपये जुर्माना वसूला)

स्कूल बसें: 82 चालान (कागजात पूरे न होने पर)

-

सड़क दुर्घटनाओं में मौत

यात्रा का साधन- मौत



दोपहिया वाहन 44

पैदल यात्री 12
कार सवार 03
तीन पहिया वाहन 02
ट्रैक्टर 02
साइकिल सवार 01
बस यात्री 01
कुल 65

एनआईसी सभागार में सड़क सुरक्षा की बैठक लेते आरटीए सचिव सुशील कुमार। विभाग- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें