फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिंगल यूज प्लास्टिक मिला तो 25 हजार तक जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर में साफ सफाई और कूड़ा उठान का भी लिया जा रहा फीडबैक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में शहर की बेहतरीन रैंकिंग लाने के लिए नगर निगम स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम शहरवासियों को जागरूक करने में जुटी है। वहीं निगम अधिकारी, कर्मचारी शहर का सर्वे कर रहे हैं। अगर कहीं सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता मिला तो 25 हजार तक का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, शहर की सफाई और कूड़ा उठान का भी टीम फीडबैक ले रही है।
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर निगम की ओर से लगातार सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियां चलाई जा रही है। इसके तहत टीम रोजाना विभिन्न क्षेत्रों और विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को पांच प्रकार के डस्टबिन और उनमें डाले जाने वाला कचरा, गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करना, साफ-सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान, पर्यावरण प्रदूषण तथा जल बचाओ को लेकर जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि विद्यालय में आईईसी गतिविधियां चलाकर उन्हें जीरो वेस्ट की ओर बढ़ाया जा रहा है। अब तक शहर के करीब 60 स्कूलों ने स्वयं को जीरो वेस्ट विद्यालय घोषित कर दिया है। इन स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं होता तथा गीले कचरे की विद्यालय परिसर में ही खाद बनाई जाती है। अन्य स्कूलों की भी आईईसी कर जल्द ही जीरो वेस्ट विद्यालय घोषित करवाया जाएगा। उन्होंने सख्त चेतावनी देते कहा कि अगर किसी थोक विक्रेता, दुकानदार व रेहड़ी-फड़ी वाले के पास सिंगल यूज प्लास्टिक पाया जाता है, तो नियमानुसार 500 रुपये से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


मोटीवेटर टीमें डोर टू डोर कर रही सर्वे-
आमजन की जागरूकता के लिए नगर निगम की मोटीवेटर टीमें डोर टू डोर जाकर नागरिकों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसके साथ-साथ कूड़ा एकत्रीकरण भी चेक किया जा रहा है। रोजाना साफ-सफाई तथा कूड़ा उठान को लेकर नागरिकों से फीडबैक भी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें