डीएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न हिंदू संगठनों के अधिकारी। संगठन
- फोटो : mathura
अंबाला सिटी। जिले में दूसरे देशों से आकर रह रहे लोगों की जांच के लिए हिंदू संगठनों ने एसपी के नाम डीएसपी विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला प्रधान देवीलाल ने बताया कि अंबाला में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर बांग्लादेश सहित दूसरे देशों के नागरिक आकर रह रहे हैं।
ये लोग अपनी पहचान छिपाकर बाजारों में काम कर रहे हैं। ऐसे में इस प्रकार के लोगों से शहर में कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इसलिए इस प्रकार के लोगों की जांच होनी चाहिए। संगठन अधिकारियों का कहना है कि अगर पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करती है तो वह खुद जाकर लोगों के दस्तावेजों की जांच करेंगे और अपने आधार पर ही कार्रवाई करेंगे। डीएसपी विजय कुमार ने संगठन अधिकारियों को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को लेकर एक टीम बनाएंगे और सभी लोगों की जांच करवाएंगे।