फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पतालों में बनेगी आईसीयू यूनिट, पीजीआई रेफर कम

विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करती हुई पंचकूला से आई क्वालटी प्रबंधक डॉ मोनिषा
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला के नागरिक अस्पतालों में जल्द ही आईसीयू यूनिट तैयार होगी। अब अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को आईसीयू के लिए प्राइवेट अस्पताल और पीजीआई की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

इसके लिए शुक्रवार को पंचकूला मुख्यालय से चार डॉक्टरों की टीम ने छावनी और सिटी अस्पताल के अस्पतालों में चल रहे कोविड समय के आईसीयू का निरीक्षण किया, हालांकि यह आईसीयू स्टाफ और उपकरणों की कमी के कारण इसे चालू नहीं किया जा सकता था। देखा कि अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था है की नहीं। उपकरणों और स्टाफ की कमी के बारे में पूछा तो डॉक्टरों ने स्टाफ की कमी का दुखड़ा रोया। आखिर में टीम ने आईसीयू को लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसे जल्द ही मुख्यालय में भेजा जाएगा।
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में डॉ. मोनिषा, डॉ. नोरीन और डॉ. विशाल ने निरीक्षण किया। उनके साथ छावनी नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ व एसएमओ डॉ. सुरेश कंसल और बेहोशी के डॉक्टर वेद पाठक शामिल रहे। पहले तो टीम ने आईपीडी ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर बनने वाले बच्चों के आईसीयू वार्ड का जायजा लिया। फिर अटल कैंसर केयर केंद्र में बने आईसीयू का जायजा लिया। दरअसल, आईपीडी ब्लॉक में दो कमरों का बच्चों के लिए आईसीयू बन रहा है। जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है। इसमें 5 साल तक गंभीर बच्चों को दाखिल किया जा सकेगा।
विज्ञापन

पहले फेज में चार जिलों का चयन

दरअसल, आईसीयू यूनिट प्रदेश भर के नागरिक अस्पतालों में तैयार होगी। पहले फेज में अंबाला, पानीपत, रोहतक व हिसार को चुना गया है। पंचकूला मुख्यालय से बनाई गई डॉक्टरों की टीमें इन सभी शहरों में जाकर नागरिक अस्पतालों का जायजा लगाएगी कि आखिर कहां-कहां पर उपकरण और स्टाफ की कमी है। उसके बाद इस कमी को पूरा करने का काम किया जाएगा। इनमें आईसीयू यूनिट तैयार होने के बाद दूसरे फेज में अन्य शहरों को शामिल किया जाएगा।

दूसरे राज्यों से आते हैं मरीज, इसलिए आईसीयू यूनिट जरूरी

दरअसल, छावनी नागरिक अस्पताल में चल रहे अटल कैंसर केयर केंद्र में केवल अंबाला या आसपास के शहरों से नहीं बल्कि दूसरे राज्यों पंजाब, हिमाचल आदि से भी कैंसर के गंभीर मरीज आते हैं। इसके ऑपरेशन भी काफी जटिल और लंबे चलते हैं। ऐसे में यहां आईसीयू यूनिट की जरूरत है। इसी कारण यहां ओपीडी में भी मरीजों की संख्या अधिक रहती है और गंभीर मरीज भी आसपास के शहरों से रेफर होकर इमरजेंसी वार्ड में आते हैं।


रिपोर्ट के बाद के निर्देशों पर होगा काम : डॉ.राकेश
सिटी के नागरिक अस्पताल में पंचकूला से आई क्वालिटी प्रबंधक डॉ. मोनिषा ने व्यवस्थाओं को जांचा। सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने बताया कि सरकार के निर्देशों पर गंभीर मरीजों के लिए नागरिक अस्पतालों में ही आईसीयू यूनिट बनाने के लिए निर्देश जारी हुए है। जिनके आधार पर ही शुक्रवार को दो टीमों ने अंबाला शहर और छावनी के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय के पास जाएगी। रिपोर्ट के बाद जो भी निर्देश आएंगे उनके अनुसार काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें