फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आइसक्रीम में दिया नशा, कार लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। राजस्थान के हनुमानगढ़ को टैक्सी चालक को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर व्यक्ति आइसक्रीम में नशीला पदार्थ देकर कार ले उड़ा। चोर ने वीरवार देररात वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर राजस्थान में टैक्सी की बुकिंग कराने के बाद पहले लुधियाना गया, फिर अंबाला आया था।
विज्ञापन

चालक के लिए नीचे उतरकर आइसक्रीम लाया था। धोखे से उसमें नशीला पदार्थ डाल दिया। चालक नींद आने पर उतरकर पानी पीने गया तो आरोपी कार लेकर फरार हो गया। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को शिकायत देते हुए राजस्थान के हनुमानगढ़ की आनंद विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसके पास किया मार्का कार है। जिसे वह खुद किराये पर चलाता है। 19 जून को सुबह करीब 9 बजे हनुमानगढ़ जंक्शन पर टैक्सी चालक आमीन खान का फोन आया। बोला कि नंदा होटल हनुमानगढ़ जंक्शन में साहिल कुमार नाम का व्यक्ति ठहरा हुआ है।
विज्ञापन

बताया कि साहिल को टैक्सी में लुधियाना पंजाब ले जाना। एक दिन लुधियाना में ठहर कर वापस राजस्थान ले आना। वह साहिल को कार में लेकर अबोहर के रास्ते लुधियाना पहुंच गया था। इतने में आरोपी साहिल ने कहा कि उसकी मैडल रेलवे स्टेशन अंबाला कैंट पर आ रही है, उसे लेने जाना है। वह वीरवार की रात को ही अपनी कार में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो के सामने पहुंचा तो आरोपी नीचे उतरने के बाद गिलास में उसके लिए आइसक्रीम लेकर आया। आइसक्रीम खाते ही कमजोरी आने लगी और नींद भी।
वह नीचे उतरकर रेलवे स्टेशन में पानी पीने के लिए चला गया था। वापस आया तो देखा कि साहिल उसकी कार लेकर फरार हो गया। टैक्सी चालक का कहना है कि उसे करीब साढ़े सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें