अंबाला। खाटू ना आऊं तो जी घबराता है... मैं तेरे लिए क्या लिखूं मेरे श्याम... आदि भजनों पर श्याम भक्त झूम उठे यह मौका था शनिवार रात का छावनी के गांधी मैदान में वाटर प्रूफ टेंट लगाकर चार दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया।
यह 15वां महोत्सव श्री खाटू श्याम मस्त मंडल 31 दिसंबर वालों की ओर से महंत मोहनदास महाराज के पावन सानिध्य में करवाया गया। इस चार दिवसीय महोत्सव के पहले दिन शनिवार को बाबा का भव्य दरबार सजाकर विशेष रूप से बाबा का आलाैकिक शृंगार किया। इसके बाद खाटू श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाए तथा राधा रसोई सजाई गई। दरबार में बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने लंबी लाइन में लगकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं दिल्ली निवासी महावीर अग्रवाल ने मंच संचालन किया। इसके बाद भजन गायक दिल्ली निवासी शीतल पांडेय ने बाबा के भजनों को गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को नाचने पर विवश कर दिया।
दूसरे दिन रविवार को कोलकाता निवासी गायक सोरभ, अमोल और शुभम अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे। तीसरे दिन सोमवार को जयपुर से रजनी राजस्थानी व पंजाब के अबोहर से मयंक अग्रवाल बाबा के भजन सुनाएंगे। इसी तरह से महोत्सव के चौथे और अंतिम दिन मंगलवार को सोनभद्र से संजीव शर्मा और पंजाब के मोगा से हर्ष शर्मा बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे।