फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आ गया मैं दुनियादारी सारी बाबा छोड़कर...श्याम भजनों पर झूम उठे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आएगा, आएगा, आएगा, नीले चढ़ सांवरा आएगा.... और आ गया मैं दुनियादारी सारी बाबा छोड़कर.... और छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना और भगवा लहरा देंगे... आदि भजनों पर भक्तजन झूम उठे। यह मौका था बृहस्पतिवार देर शाम को दयाल बाग के पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित खाटू श्याम एवं बाला जी संकीर्तन का। जोकि श्याम मित्र मंडल दयाल बाग वाले के युवाओं की तरफ से करवाया गया था।
विज्ञापन


इसमें भजन गायक करन, रोहित व जगत ने भजनों का गुणगान किया। इस संकीर्तन में 13 वर्षीय भजन गायक जगत मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। एक के बाद एक श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर किशोर भजन गायक ने समां बांध दिया। दयाल बाग के अलावा दूसरी कॉलोनियों से भी लोगों ने शामिल होकर मंदिर में माथा टेककर परिवार की सुख शांति के लिए मन्नतें भी मांगी। देररात तक चले संकीर्तन के बाद भक्तों में अटूट प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर किरण, मीनू, सुमन,मनीषा, इंदू, मयंक, रिंकू, राहुल, रोहन, नवीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें