अंबाला। अंबाला-मोहड़ी रेल सेक्शन पर पेड़ से लटक कर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लिया। मौके पर मौजूद जांच अधिकारी कर्म चंद ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 8.30 बजे सूचना मिली थी कि अंबाला-मोहड़ी सेक्शन पर डीआरएम कार्यालय की तरफ जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंच शव कब्जे में लिया। आसपास पूछताछ करने पर मृतक के संबंध में जानकारी नहीं मिली। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 24-25 वर्ष है और यह शव लगभग दो दिन पुराना है। मृतक के संबंध में नजदीकी थानों और चौकियाें में भी सूचना दे दी गई है। संवाद