सेक्टर 10 स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भजन संध्या के शुभारंभ पर मौजूद गुदगुदी जंक्शन समूह
अंंबाला सिटी। सेक्टर 10 स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भजन संध्या आए नवरात्रे मैय्या दे का आयोजन किया गया। यह भजन संध्या गुदगुदी जंक्शन समूह के भक्ति सागर विंग की ओर से आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्यालिकग्राम व अन्य विद्वानों द्वारा सर्वदेव पूजन, ज्योत प्रज्ज्वलित करने और चुनरी रस्म के साथ हुआ। गणेश स्तुति और गुरु वंदना के पश्चात 11 गायकों ने अपनी मधुर आवाज से समां बांधा।
महंत अरुण शर्मा पुखराज ने मैं बालक तू माता शेरांवालिए, राजेश सभरवाल ने आई सिंह पे सवार मैय्या, हार्दिक शर्मा ने शेर पे सवार होके आ जा शेरावालिए जैसे भजन सुनाए। इस दौरान पंडाल जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। डॉ. वीरेंद्र भनोट, ललित वर्मा, राजेश ज्योति और सीमा शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भी माता के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। महिला संकीर्तन मंडली की ओर से सामूहिक दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम के अंत में आरती व भोग के पश्चात मंदिर कमेटी ने गायकों को माता का स्वरूप, नारियल और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।
सेक्टर 10 स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भजन संध्या के शुभारंभ पर मौजूद गुदगुदी जंक्शन समूह