अंबाला। तीन माह से गुम पत्नी को ढूंढने के लिए पति दर-दर की ठोकरें खा रहा है। सहारनपुर और मुरादाबाद जीआरपी थाने में कई चक्कर काटने के बावजूद जब एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो आरोपी ने अंबाला जीआरपी से मदद मांगी क्योंकि अंबाला स्टेशन से ही उसकी पत्नी ट्रेन में सवार हुई थी।
मुरादाबाद निवासी उर्वेश ने बताया कि वो अंबाला के नजदीक रायपुर रानी में पत्नी बेटों के साथ रहकर हलवाई का काम करता है। 24 अगस्त को वो पत्नी व दो बेटों संग मुरादाबाद जाने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आया था। लगभग नौ बजे जब ट्रेन नंबर 14650 सरयु-यमुना एक्सप्रेस प्लेटफाॅर्म पर आई तो भीड़ के कारण पत्नी को ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन वो और उसके दोनों बच्चे प्लेटफार्म पर ही रह गए।
इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारी ने उन्हें दूसरी ट्रेन में बैठाकर गंतव्य की तरफ रवाना किया। जब वो पत्नी की तलाश में सहारनपुर स्टेशन पर उतरा और पुलिस से मदद मांगी तो किसी ने मदद नहीं की, उल्टा मुरादाबाद जाकर देखने को कहा। जब वो मुरादाबाद पहुंचा और यहां भी पत्नी के संबंध में जानकारी दी तो किसी भी पुलिस कर्मचारी ने उसकी पत्नी को ढूंढने की कोई कोशिश नहीं की, उल्टा उसे अंबाला जाकर शिकायत दर्ज करवाने का फरमान सुना दिया।